भागलपुर समाहरणालय का कर्मी लापता

भागलपुर। समाहरणालय में जिला जन शिकायत कोषांग में कार्यरत सौरभ कुमार 26 जुलाई से लापता हैं। उनकी पत्नी सोनालिका ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। शिवपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उनके पति 26 जुलाई की सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय के बाद दोस्तों के साथ साहेबगंज स्थित मोती झरना घूमते की बात कह निकले थे।लेकिन वापस नहीं लौटे।

सोनालिका का कहना है कि पति के मोबाइल पर संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। कहलगांव स्थित पैतृक गांव प्रताप नगर में भी उनका पता नहीं चला। तिलकामांझी थानेदार ने कहा कि उन्हें खोजने की कोशिश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में हथियार के साथ युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…