भागलपुर में कागज का बंडल थमाकर 75 हजार रुपये ले उड़े ठग

भागलपुर के मुंदीचक के रहने वाले कालीचरण चौखानी को ठगों ने दो लाख रुपये देने का लोभ देकर उनके पास से 75 हजार लेकर भाग निकले। पीड़ित ने जोगसर थाना में केस दर्ज कराया है।

उनका कहना है कि वे अपने भतीजे अशोक के दुकान का 75 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए खलीफाबाग के दही टोला लेन स्थित बैंक पहुंचे थे। वहां पहले से लाइन में लगे दो लड़के उनके पास आए और कहने लगे कि मेरे दोस्त का दो लाख रुपये ग्रामीण बैंक में जमा करना है और वे यहां आ गए हैं। अगर वो पैसा बैंक में जमा करा देंगे तो उन्हें 10 हजार रुपये मिलेंगे।

दोनों उन्हें लेकर पोस्ट ऑफिस के पास पहुंच गए। इसके बाद उनसे जरूरी काम बता 75 हजार रुपये ले लिए और दो लाख रुपये बताकर कागज का बंडल थमा भाग निकले।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…