भागलपुर में गर्मी से राहत दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

भागलपुर। भीषण गर्मी से परेशान लोग भगवान से राहत की प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार को नर नारायण सेवा संस्था की ओर से आदमपुर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी पाठ किया। अध्यक्ष दिनेश मंडल ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ सात बार करके भगवान इंद्र से जल्द से जल्द बारिश देने की प्रार्थना की गयी।

हनुमान चालीसा पाठ पंडित दुर्गानंद झा के नेतृत्व में हुआ। सहयोगी में विद्यानंद झा शामिल थे। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद गुड्डू दुबे, विषहरी पूजा समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, समाज सेवी जोगिंदर चौधरी, राजेश राय, संतोष कुमार, सुनीता देवी, कंचन देवी,रश्मि शर्मा, रूपमाला, पार्वती चौरसिया आदि मौजूद थीं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *