के के पाठक का बड़ा फरमान : छठ पूजा के दौरान HM और टीचरों को आना होगा स्कूल, बच्चों को मिलेगी राहत

इस वक्त की बड़ी खबर शिक्षा विभाग से निकल कर सामने आ रही है। जहां टीचरों के लिए छठ की छुट्टी रद्द कर दी गई है। राज्य के जितने भी हेडमास्टर हैं वो स्कूल आएंगे। हालांकि, इस दौरान उन्हें पठन- पाठन का कार्य नहीं करना होगा।क्योंकि, इस दौरान स्कूलों में बच्चों को पहले की तरह की छुट्टी रहेगी।

दरअसल, शिक्षा विभाग के ACS के के पाठक के तरफ से आदेश जारी करते हुए यह कहा गया है कि- राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल शिक्षक की छुट्टियां 17 से लेकर 21 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इस दौरान प्रिंसिपल स्कूल आएंगे। हालांकि बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यानी,अब इन्हें छठ पूजा के दौरान भी स्कूल आना होगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में लिखा है कि 21 नवंबर तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को खोला जाए। इस दौरान प्रिंसिपल और को स्कूल आना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसको लेकर सबसे सुपौल जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी के तरफ से पत्र जारी किया गया है।

मालूम हो कि, बिहार में इस बार पर कई त्योहारों पर छुट्टियों में कटौती का मामला सामने अब तक आ चुका है। रक्षा बंधन में भी वहाँ स्कूलों की छुट्टियाँ रद्द की गई थी दुर्गा पूजा में भी 3 दिन की कम छुट्टी देने की बात सामने आई थी। अब ऐसा ही दीवाली से लेकर छठ तक मिलने वाली छुट्टियों के समय भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को जो छुट्टी गुरुनानक जयंती पर दी जानी थी वो भी इस बार कैंसिल है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *