महापर्व छठ को लेकर इस सप्ताह नहीं होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी DA के लिए करना होगा लंबा इंतजार

छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी। ऐसे में बिहार सरकार के कर्मी को अपने बढ़े हुए डीए के लिए अब अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। उन्हें छठ से पहले यह तोहफा नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अब 22 नवंबर को 10:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक बुलाई गई है। यानी, अब इस बैठक में बढ़े हुए 4% डीए पर मुहर लग सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसे राज्य सरकार भी अपने कर्मियों के लिए इसे अमूमन लागू करती रही है। लिहाजा कैबिनेट की पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी लेकिन कैबिनेट में उस पर मुहर नहीं लगी है।

मालूम हो कि, छठ पूजा का महापर्व कल यानी 17 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह पर्व 20 नवंबर को उदयमान सूर्य की आराधना के साथ समाप्त होगा। ऐसे में इस महापर्व के दौरान सरकारी दफ्तरों में छुटियाँ रहेगी। लिहाजा अब निर्णय लिया गया है नीतीश कुमार की अगली कैबिनेट बैठक 22 नवंबर को की जाएगी। इसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में सरकार ने पिछड़ा-अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दिए जाने वाले आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था और इसी कारण डीए पर फैसला नहीं हो पाया।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली हिंसा: घायल पुलिसकर्मियों ने सुनाई आपबीती, बोले- ‘बार-बार समझाया, फिर भी बैरिकेड तोड़कर हुआ पथराव’; कई जवान घायल

    Share Add as a preferred…

    ‘संसद चलो’ मार्च के बाद दिल्ली में तनाव बरकरार: घायल छात्रा की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर इलाज; जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *