श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रेल थाना खोला जाएगा। यह थाना 24 घंटे कार्य करेगा और यहां बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तैनात रहेंगे।

22 जुलाई को होगा उद्घाटन

रेल एसपी विद्या सागर 22 जुलाई को अस्थायी रेल थाने का उद्घाटन करेंगे। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

बीएमपी की एक कंपनी रहेगी तैनात

श्रावणी मेले के दौरान स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) की एक कंपनी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी, ताकि भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र, एंबुलेंस और चिकित्सा बूथ की व्यवस्था की जा रही है। रेलकर्मी और चिकित्सा दल चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

पेयजल और सफाई पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्टेशन पर 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्लेटफॉर्म, शौचालय और सर्कुलेटिंग एरिया की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

श्रावणी मेले के दौरान रेलवे प्रशासन और जीआरपी का उद्देश्य स्टेशन पर आने वाले लाखों कांवरियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…