’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद भवन के आसपास हुए विरोध प्रदर्शन तथा पुलिस कार्रवाई के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। 23 दिनों से जारी अनशन के बीच उन्होंने अस्पताल से एक हस्तलिखित पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि उनका अनशन अभी समाप्त नहीं हुआ है।

पुलिस कार्रवाई के बाद बदला फैसला

CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया।

दीपके ने कहा कि वांगचुक का मानना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को देखते हुए इस समय अनशन समाप्त करना उचित नहीं होगा।

‘अगर सोनम सर को कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

अभिजीत दीपके ने चिंता जताते हुए कहा कि सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह जश्न का विषय नहीं है, बल्कि चिंता का विषय है कि 23 दिनों के लंबे अनशन के बाद भी उनकी जान खतरे में बनी हुई है।

अस्पताल से जारी किया भावुक पत्र

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी अपने पत्र में सरकार और पुलिस से अपील की कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संसद के बाहर या सांसदों के सामने अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए, ताकि इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।

उन्होंने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि 23वें दिन भी उनका अनशन जारी है और इसे समाप्त करने संबंधी सोशल मीडिया पर चल रही खबरें सही नहीं हैं।

कब तक जारी रहेगा अनशन?

अपने पत्र में वांगचुक ने कहा कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती और छात्रों को उनसे मिलने या अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

इस बीच, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मामला दिल्ली हाई कोर्ट में भी विचाराधीन है। अदालत ने ताजा मेडिकल रिपोर्ट मांगी है और चिकित्सकों को उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…