भागलपुर में 22 जुलाई को एएसआई (प्रचलक) प्रारंभिक परीक्षा, 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा; प्रशासन ने पूरी की तैयारी

भागलपुर: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचलक) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करते हुए परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है।

22 जुलाई को एक पाली में होगी परीक्षा

जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। इसके लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और निगरानी की व्यवस्था

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, गश्ती दल-सह-जोनल दंडाधिकारी तथा उड़नदस्ता-सह-सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने, गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण और सतत निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग होगी अनिवार्य

जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, डिजिटल बायोमेट्रिक सत्यापन और फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय

परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा और सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

नोट: यह समाचार जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…