बिहार में फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड के आवेदन, RCMS पोर्टल खुला; जानिए पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

पटना: बिहार के लाखों पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए RCMS (Smart PDS 2.0) पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब योग्य परिवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों का नाम राशन कार्ड से कट गया है या परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना है, उनके लिए भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं।

घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले RCMS/EPDS बिहार पोर्टल पर जाएं। जन परिचय (Jan Parichay) पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और “Apply New Ration Card” विकल्प चुनें। इसके बाद ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का चयन कर महिला मुखिया की जानकारी, बैंक विवरण और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन केवल परिवार की महिला मुखिया के नाम से स्वीकार किया जाएगा। आवेदन के साथ सभी सदस्यों का आधार कार्ड, बिहार निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, संयुक्त पारिवारिक फोटो तथा जरूरत पड़ने पर जाति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

नाम कट गया है तो क्या करें?

यदि किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हट गया है, या नवजात बच्चे अथवा नवविवाहित बहू का नाम जोड़ना है, तो पहले परिवार के सभी मौजूदा सदस्यों का e-KYC कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद “Ration Card Modification” विकल्प के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर प्रपत्र ‘ख’ (Form-B) भरकर RTPS काउंटर या एसडीओ कार्यालय में भी जमा किया जा सकता है।

15 से 30 दिनों में मिलेगा राशन कार्ड

आवेदन के बाद आपूर्ति विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पात्रता सही पाए जाने पर 15 से 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा या छूटे हुए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।

बिहार सरकार ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से जमा करें, ताकि राशन योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

  • ये भी पढ़े..

    पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

    Share Add as a preferred…

    BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन: आयोग के गेट पर जड़ा ताला, लंबित भर्तियों और रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…