BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन: आयोग के गेट पर जड़ा ताला, लंबित भर्तियों और रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा

पटना | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की लंबित भर्ती प्रक्रियाओं से नाराज़ अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र BSSC कार्यालय पहुंचे, मुख्य गेट का घेराव किया और प्रतीकात्मक रूप से ताला जड़कर आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

इंटर लेवल, CGL-4 और BSO भर्ती पर उठे सवाल

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इंटर स्तरीय भर्ती, BSSC CGL-4, BSO समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियां लंबे समय से अधर में लटकी हुई हैं। कई परीक्षाओं के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अनिश्चितता में फंस गया है।

‘आयोग ने छात्रों के भविष्य पर लगा दिया ताला’

छात्र नेताओं ने आयोग के मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए कहा कि यह केवल प्रतीकात्मक विरोध है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था,

“जब आयोग की लापरवाही से छात्रों के भविष्य पर ताला लग गया है, तो हमने भी विरोध स्वरूप आयोग के गेट पर ताला जड़ा है।”

छात्र नेता ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सौरव ने कहा कि आयोग की सुस्त कार्यशैली से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी होने से कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि:

  • लंबित भर्तियों का पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए।
  • रुके हुए रिजल्ट तुरंत प्रकाशित किए जाएं।
  • भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी बनाई जाए।

पुलिस रही अलर्ट, शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान आयोग कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट थाना पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

सरकार को दी अंतिम चेतावनी

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित परीक्षाओं की तिथि और परिणाम घोषित नहीं किए गए, तो आंदोलन को राज्यव्यापी बनाया जाएगा। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से हजारों युवाओं का करियर दांव पर लगा है, इसलिए सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

    Share Add as a preferred…

    गयाजी में फल्गु नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, मानपुर सिक्स लेन पुल के पास मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

    Share Add as a preferred…