पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले प्रभारी

दरभंगा | जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

इस तबादले में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को एक थाना से दूसरे थाना भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन थानों में बदले गए अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार:

  • हायाघाट से सावन भारती → बेंता
  • सोनकी से रतन कुमार → जाले
  • नेहरा से निलेश कुमार → सिंहवाड़ा
  • विशनपुर से सत्य प्रकाश यादव → बहेड़ी
  • बड़गांव से अखिलेश कुमार → भालपट्टी
  • बहेड़ी से रौशन कुमार → लहेरियासराय
  • कोतवाली से ओमप्रकाश कुमार → अलीनगर
  • बेंता से सौरभ कुमार → कमतौल
  • अलीनगर से विकास मंडल → कोतवाली
  • विशनपुर से सुशील कुमार राय → बड़गांव

जिला आसूचना इकाई में भी नई तैनाती

  • जाले से दिव्यांशु शेखर → जिला आसूचना इकाई
  • भरत कुमार → विशनपुर
  • राहुल कुमार → सोनकी
  • संजीव कुमार → जमालपुर
  • कुमारी अर्चना सिंह → बहेड़ी

महिला पुलिस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

महिला पुलिस पदाधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

  • मोनिषा गुप्ता → विश्वविद्यालय थाना
  • कुमारी मधुबाला → भालपट्टी
  • लक्की कुमारी → कमतौल
  • अंकिता कुमारी → सदर थाना
  • ज्योति कुमारी → महिला थाना
  • मधुलता भारती → सकतपुर
  • अभिलाषा कुमारी → वाजितपुर
  • चार्ली कुमारी → मब्बी
  • पूजा कुमारी → लहेरियासराय

प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षकों का भी बदला गया कार्यक्षेत्र

प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें विक्रांत कुमार, पवन कुमार, माधुरी कुमारी, आलोक रंजन, भगीरथ झा, रौशन कुमार, अभिषेक राज, हरिशंकर कुमार, जयप्रकाश कुमार, कुंदन कुमार, नीतीश कुमार-3, अविनाश कुमार, साधना कुमारी, राहुल कुमार और सनम राय कुमार शामिल हैं।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला

पुलिस विभाग के अनुसार इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों का रोटेशन, कार्यकुशलता बढ़ाना और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना विलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, विपक्ष ने की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील; बोले अखिलेश- ‘आपका जीवन अनमोल’

    Share Add as a preferred…

    BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन: आयोग के गेट पर जड़ा ताला, लंबित भर्तियों और रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…