10 साल तक शादी का झांसा, फिर निकाह से इनकार! भागलपुर में युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

भागलपुर: जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध, शादी के वादे और कथित धोखाधड़ी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने देवकुंड गांव निवासी इम्तियाज आलम पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता, जो सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव की रहने वाली बताई जा रही है, थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उसके पिता की बीमारी के दौरान एक पैथोलॉजी लैब में आने-जाने के क्रम में उसकी पहचान इम्तियाज आलम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

10 साल तक शादी का झांसा, फिर निकाह से इनकार! भागलपुर में युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा और इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच संबंध बने। शिकायत के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः निकाह से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने सन्हौला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की।

10 साल तक शादी का झांसा, फिर निकाह से इनकार! भागलपुर में युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस ने महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नियमानुसार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital भेजा गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

मामले की जांच के दौरान एक अन्य मुद्दा भी चर्चा में रहा। जानकारी के अनुसार मेडिकल जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम की एक सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल कथित तौर पर सादे कपड़ों में अस्पताल पहुंची थीं, जिस पर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

  • ये भी पढ़े..

    खेत में मिला शिक्षक का शव, इलाके में सनसनी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    ‘यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है’: भरत भूषण तिवारी मामले में माले सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाए गंभीर सवाल, न्यायिक जांच की मांग

    Share Add as a preferred…