अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में होगा निःशुल्क योग शिविर, योग गुरु धीरज वशिष्ठ कराएंगे अभ्यास

भागलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन की ओर से 21 जून 2026 को एक विशेष निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से 7:15 बजे तक शहर के प्रसिद्ध Sandis Compound मैदान में आयोजित होगा।

शिविर में वशिष्ठ योग फाउंडेशन के निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु धीरज वशिष्ठ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराएंगे। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में होगा निःशुल्क योग शिविर, योग गुरु धीरज वशिष्ठ कराएंगे अभ्यास

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना, तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है।

फाउंडेशन की ओर से शहरवासियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर में होगा निःशुल्क योग शिविर, योग गुरु धीरज वशिष्ठ कराएंगे अभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना के नौबतपुर में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, SIT गठित कर जांच में जुटी पुलिस

    Share Add as a preferred…