बांकीपुर सीट पर बढ़ी सियासी हलचल, जनसुराज से प्रशांत किशोर को उतारने की तैयारी

Nitin Nabin की विधानसभा सीट Bankipur Assembly Constituency को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच प्रशांत किशोर को बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट को बिहार की हाई प्रोफाइल सीटों में गिना जाता है। माना जाता है कि यहां से जीतने वाला नेता राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। लंबे समय से इस सीट का प्रतिनिधित्व Nitin Nabin करते रहे हैं और अब उनके राज्यसभा जाने तथा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस सीट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इसी बीच Jan Suraaj Party ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बांकीपुर सीट पर पार्टी एक मजबूत और चर्चित उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Manoj Bharti ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रशांत किशोर बांकीपुर से चुनाव लड़ें।

मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर अब सामान्य सीट नहीं रह गई है और भाजपा यहां जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। ऐसे में जनसुराज भी ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहता है जिसकी पहचान जन-जन तक हो।

उन्होंने कहा, “हम बांकीपुर विधानसभा सीट पर मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने जा रहे हैं। पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रशांत किशोर यहां से चुनाव लड़ें। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी की कमेटी लेगी।”

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भले ही पिछली बार पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन जनसुराज द्वारा उठाए गए कई मुद्दों को बाद में एनडीए सरकार ने अपनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान घोषित योजनाओं को अब जमीन पर लागू किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट के गठन के बाद से Nitin Nabin लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर उनका मजबूत जनाधार माना जाता है और आज भी बांकीपुर से उनका गहरा राजनीतिक जुड़ाव बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…