पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

पटना: राजधानी पटना में छात्र आंदोलन और राजनीतिक प्रदर्शन के बीच हिंसा की एक और घटना सामने आई है। भागलपुर नगर से भाजपा विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर जेपी गोलंबर के पास कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की गाड़ी को घेर लिया और उस पर जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में विधायक रोहित पांडे और उनके चालक को भी चोटें आई हैं। हमले के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद विधायक के वाहन को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले के संबंध में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा ने इस हमले को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

इस घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…