बिहार में हथियार लहराकर बार बाला संग डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के Bhojpur district से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक कथित तौर पर हाथ में देसी पिस्टल लेकर बार बाला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव का है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बारी-बारी से हथियार लहराते हुए भोजपुरी गाने “रोड प जमीन बा, यार तोर किंग बा” पर डांस कर रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। खुलेआम हथियार प्रदर्शन को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों से समाज में गलत संदेश जा रहा है और असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि कार्यक्रम में हथियार लेकर युवक कैसे पहुंचे।

इस मामले में पवना थाना अध्यक्ष Anish Kumar ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और सत्यता सामने आने के बाद संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में हाल के दिनों में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कई मामले सामने आए हैं। खासकर शादी समारोह, ऑर्केस्ट्रा और डांस कार्यक्रमों में हथियार लहराने की घटनाएं लगातार चर्चा में रही हैं। पुलिस प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई का दावा करता है, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकती नजर नहीं आ रही हैं।

फिलहाल भोजपुर का यह वीडियो सोशल media पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…