बिहार की राजनीति में नई शुरुआत: निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से

बिहार की राजनीति में आज एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू से जुड़े नेता निशांत कुमार अपनी पहली ‘सद्भाव यात्रा’ पर 3 मई से निकल रहे हैं। वे पटना से सड़क मार्ग के जरिए वाल्मीकिनगर पहुंचकर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

पटना से वाल्मीकिनगर तक के रास्ते में कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, लौरिया और बगहा में कार्यकर्ता और समर्थक उनका अभिनंदन करेंगे। पिपराकोठी में वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम तक वाल्मीकिनगर पहुंचकर वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

4 मई की सुबह वे वाल्मीकिनगर से बेतिया पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस यात्रा में जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, विभिन्न क्षेत्रों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पश्चिमी चंपारण की पावन धरती से शुरू हो रही यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी और इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता को भी नई दिशा देगी।

निशांत कुमार ने संकल्प लिया है कि वे ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को और मजबूत करेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी सादगी और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच उन्हें जनता के बीच एक नई उम्मीद के रूप में स्थापित कर रही है।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम:

  • सुबह 11 बजे जदयू कार्यालय से प्रस्थान
  • रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम
  • 4:00 बजे बेतिया में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • 4:15 बजे बाजार समिति में महेंद्र बैठा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • 4:45 बजे लौरिया नंदनगढ़ में अशोक स्तंभ व बौद्ध स्थल का निरीक्षण
  • 5:50 बजे बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास आगमन
  • 6:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव में जनजाति समाज से मुलाकात
  • 7:15 बजे बाबा कालेस्वरनाथ मंदिर दर्शन
  • 7:25 बजे गंडक बैराज का निरीक्षण
  • 8:15 बजे पार्टी नेताओं से मुलाकात और रात्रि विश्राम

4 मई का कार्यक्रम:

  • सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर से प्रस्थान
  • वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी
  • महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • 10:40 बजे बेतिया के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 1 बजे बेतिया बापू सभागार में कार्यकर्ताओं से संवाद
  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…