उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी का असर जारी

बिहार के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 114.2 मिमी वर्षा कटिहार के प्राणपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा में 112.4 मिमी, ढेंगराघाट में 106 मिमी, पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 82.6 मिमी, बेतिया में 80.6 मिमी, केसरिया में 80.2 मिमी और कटिहार में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में फिलहाल गरज-तड़क वाले बादलों की सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी जारी रहेगी। खासकर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: थानेदारों की बनेगी पूरी प्रोफाइल, मुख्यालय करेगा सीधी निगरानी, बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार में OBC आरक्षण पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: 8 लाख से अधिक आय वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

    Share Add as a preferred…