प्यार में धोखा, बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक — पुलिस ने बचाई जान

बिहार के रोहतास जिला के डालमियानगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक प्रेम में निराश होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया और खुदकुशी की कोशिश करने लगा। युवक के पास पेट्रोल का डिब्बा, चाकू और लाइटर भी था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक इंदौर से अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेम संबंध टूटने और धोखे से आहत होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। खंभे पर चढ़कर उसने गले में फंदा डाल लिया, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही डालमियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ करीब ढाई महीने का रिश्ता था, लेकिन हाल ही में वह किसी और के साथ जुड़ गई। इस बात को वह सहन नहीं कर पाया और मानसिक तनाव में आकर ऐसा कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…