बिहार की शांभवी ने रचा इतिहास: ISC में 100% अंक, देशभर में टॉप कर बढ़ाया गौरव

Council for the Indian School Certificate Examinations द्वारा घोषित ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजों में बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार गोपालगंज की रहने वाली छात्रा शांभवी ने ISC (12वीं) में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।

शांभवी Sacred Heart Convent School, जमशेदपुर की छात्रा हैं और मूल रूप से गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष रिजल्ट भी बेहद प्रभावशाली रहा। ICSE (10वीं) में 99.18% और ISC (12वीं) में 99.13% छात्र सफल रहे। परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए और सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा दर्ज किया गया।

पटना के स्कूलों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट दिया। St. Xavier’s School के छात्र दिव्य प्रकाश ने 10वीं में 99% अंक हासिल किए, जबकि St. Joseph’s Convent School की छात्रा निधि ने 12वीं में 98% अंक प्राप्त किए।

इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए देख सकते हैं। वहीं, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से 4 मई 2026 तक जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…