मसूरी में मिड-करियर ट्रेनिंग पर जाएंगे बिहार के 11 आईएएस अधिकारी, दो डीएम भी शामिल

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के 11 आईएएस अधिकारियों को अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण (Mid-Career Training Programme – Phase 3) में भाग लेने की अनुमति दे दी है। यह प्रशिक्षण 11 मई 2026 से 5 जून 2026 तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी चयनित अधिकारियों को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी अधिकारी वर्ष 2015, 2016 और 2017 बैच के हैं।

इन अधिकारियों में कई ऐसे भी हैं जो बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) से प्रोन्नत होकर आईएएस बने हैं।

ट्रेनिंग में शामिल होने वाले प्रमुख अधिकारी:

  • भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विनय कुमार
  • सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह
  • तकनीकी सेवा आयोग के अपर सचिव अमित कुमार
  • सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी
  • शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमार
  • मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव राजेश परिमल

इसके अलावा, दो जिलों के जिलाधिकारी भी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे:

  • सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय
  • पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार

अन्य अधिकारी:

  • स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी
  • ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव संजय कुमार
  • ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा

यह मिड-करियर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल को और बेहतर बनाने तथा नीतिगत समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के दो स्टार क्रिकेटरों को मिलेगा DSP पद! मुकेश कुमार और आकाश दीप की सीधी नियुक्ति की सिफारिश

    Share Add as a preferred…

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर RJD के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को धमकी! SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Share Add as a preferred…