भागलपुर के बाखरपुर में भीषण आग, चार बासा जलकर राख; लाखों की संपत्ति खाक

भागलपुर | 15 अप्रैल 2026: भागलपुर जिले के बाखरपुर पश्चिमी पंचायत में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार बासा पूरी तरह जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। बासा में रखा पंपिंग सेट मशीन, बैलगाड़ी, अनाज और मवेशियों का चारा समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस हादसे में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, तब जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पूरे गांव के लोग एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी में बबीन्दर यादव, रामनाथ यादव, महेश यादव और सुभाष यादव के बासा पूरी तरह जल गए।

हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…