सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर सन्हौला में जश्न, कुशवाहा समाज में खुशी की लहर

भागलपुर | 15 अप्रैल 2026: बिहार के नए मुख्यमंत्री के पदभार संभालने के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत बड़ी रमासी गांव में कुशवाहा समाज के लोगों ने जोरदार जश्न मनाया।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर गांव में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। गांव का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया, जहां लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर, पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

जश्न में शामिल सैकड़ों ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सामूहिक रूप से नए मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की। लोगों का कहना था कि यह पल न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के लिए भी गर्व का विषय है।

कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से समाज को नई पहचान और सम्मान मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई सरकार शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर मिलने की भी उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव के हर वर्ग के लोग इस खुशी में शामिल हुए और एकजुटता का संदेश दिया।

अंत में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के लिए विकास, समृद्धि और सुशासन का नया अध्याय साबित होगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…