गणतंत्र दिवस झांकी को लेकर प्रशासन अलर्ट, सैंडिस कंपाउंड में होगी भव्य प्रस्तुति

भागलपुर।26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान निकलने वाली झांकियों को लेकर समाहरणालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की रूपरेखा तय की गई और सभी अधिकारियों को समयबद्ध व समन्वित तैयारी के निर्देश दिए गए।

प्रमुख झांकियों की थीम इस प्रकार होगी—

  • उत्पाद विभाग – मद्य निषेध पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता संदेश।
  • परिवहन विभाग – सड़क सुरक्षा पर आधारित झांकी।
  • जीविका – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रदर्शन।
  • कृषि विभाग – ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण पर झांकी।
  • आईसीडीएस – नीति आयोग के 7 इंडिकेटर, गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष फोकस।
  • जिला कल्याण विभाग – अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय का मॉडल।
  • किलकारी – सितार वादन करते बच्चों की प्रस्तुति।
  • ग्रामीण विकास विभाग – पीएम आवास योजना, स्वच्छता अभियान एवं WPU की झलक।
  • राजस्व विभाग एवं लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से जुड़ी झांकियां भी शामिल होंगी।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी झांकियां मुख्य मंच के सामने समान गति से गुजरेंगी।
उन्होंने कहा कि सभी झांकियां 26 जनवरी की सुबह 8 बजे तक सैंडिस कंपाउंड में तैयार स्थिति में रहेंगी और एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से रिहर्सल किया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष की परेड और झांकी आमजन को योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ देशभक्ति और जन-जागरूकता का प्रभावी संदेश दे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading