भागलपुर : डीएम ने आरटीआई और जिला पंचायत राज कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

भागलपुर।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय और जिला लोक सूचना (RTI) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों और अधिकारियों के कार्यस्थलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से कहा कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम ने यह भी कहा कि आरटीआई से जुड़ी फाइलों का समयबद्ध निष्पादन और पारदर्शिता प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार भी मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…