भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 का आगाज 3 जनवरी से, सैंडिस कंपाउंड में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

भागलपुर के ऐतिहासिक मैदान में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात आने वाली है। 3 जनवरी से भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 की भव्य शुरुआत होने जा रही है। इस लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके अलग–अलग ओनर होंगे। पहले जहां इस लीग में 6 टीमें भाग लेती थीं, वहीं सीजन–4 में टीमों की संख्या बढ़ाए जाने से मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, हर टीम में स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बाहर के अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं।

इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हरियाणा जैसे राज्यों के खिलाड़ी भी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। अलग–अलग राज्यों के खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों ही काफी ऊंचे होंगे।

लीग के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए आयोजक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार भागलपुर क्रिकेट लीग का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए पिच और मैदान को उच्च स्तरीय बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विजय यादव ने यह भी कहा कि भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 स्थानीय युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। यह लीग न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएगी, बल्कि भागलपुर शहर में खेल संस्कृति को भी नई पहचान दिलाएगी।

क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि सैंडिस कंपाउंड मैदान में होने वाला यह टूर्नामेंट शहर के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। आने वाले दिनों में भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 के मैचों के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज की सड़कों पर ‘स्वच्छता’ का शोर! सभापति और प्रशिक्षु ASP ने झाड़ू थाम दिया संदेश; गंगा घाटों की सफाई के साथ रैली का समापन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading