मतदाता जागरूकता रैली से गूंजा ओगरी गांव, जीविका दीदियों ने बढ़ाया मतदान का उत्साह

“वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं” – नारों से गूंजा इलाका, महिलाओं ने ली शपथ

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान अब ग्रामीण इलाकों में भी जोर पकड़ रहा है। 155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कहलगांव प्रखंड के ओगरी पंचायत में शनिवार को जीविका दीदियों ने एक भव्य जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान “वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं” और “महिला मतदाता बढ़ाएं भागीदारी, लोकतंत्र में निभाएं जिम्मेदारी” जैसे जोशीले नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

रैली में शामिल जीविका दीदियों ने गांव-गांव घूमकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की भागीदारी से होती है, इसलिए 11 नवंबर को हर मतदाता को मतदान केंद्र पहुंचना चाहिए।
महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं भी मतदान करेंगी और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

जीविका समूह की एक सदस्य ने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। “हम सब चाहती हैं कि हमारा वोट विकास की दिशा तय करे। किसी लालच, डर या जात-पात से ऊपर उठकर हमें मतदान करना है,” उन्होंने कहा।

इस मौके पर जीविका की प्रखंड इकाई से जुड़ी कई दीदियों ने भी मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत को बढ़ाता है। रैली के दौरान पूरा ओगरी गांव “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारों से गूंजता रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…