चुनाव तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, मारवाड़ी पाठशाला में प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

पीठासीन पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने शहर स्थित मारवाड़ी पाठशाला प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम और द्वितीय मतदान पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने उनसे प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया और ईवीएम संचालन, मॉक पोल की प्रक्रिया तथा मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान मौजूद नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नावली सेट तैयार किया जाए, ताकि मतदान कर्मियों की समझ और दक्षता का बेहतर मूल्यांकन किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि मतदान कर्मियों को हर स्थिति से निपटने की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक चूक न हो।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…