चुनावी मैदान में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, हलफनामे में पति का नाम नहीं किया उल्लेख

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगी और जनता के भरोसे ही चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा — “अब जनता ही मेरी पार्टी है।”

पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम

पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद यह चर्चा तेज थी कि वह काराकाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ राजनीतिक हलकों में तो यह भी कहा जाने लगा था कि पति-पत्नी आमने-सामने चुनावी मुकाबले में उतर सकते हैं।
हालांकि, पवन सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह साफ कर दिया कि वह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पारिवारिक विवाद के बीच राजनीतिक एंट्री

पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ज्योति सिंह पवन सिंह के घर पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद ज्योति ने अभिनेता पर कई आरोप लगाए, वहीं पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था —

“लोग मुझे सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन मैं भी इंसान हूं।”

चुनावी हलफनामे में खुद को बताया ‘परित्यक्त नारी’

नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में ज्योति सिंह ने अपनी वैवाहिक स्थिति के कॉलम में खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है। उन्होंने पति के नाम का उल्लेख नहीं किया, बल्कि लिखा — “ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार।”

ज्योति सिंह की संपत्ति का ब्यौरा

हलफनामे के अनुसार, ज्योति सिंह की कुल संपत्ति 18.8 लाख रुपए है।

  • उनके पास 2024 मॉडल की ग्रैंड विटारा कार (कीमत लगभग ₹14 लाख) है।
  • उनके पास 30 ग्राम सोना (मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी) है, जिसकी कीमत लगभग ₹4 लाख है।
  • नकद राशि के रूप में ₹80,000 रुपए हैं।
    उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

जन सुराज से जुड़ने की चर्चा भी रही

कुछ महीने पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज आंदोलन के नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि यह मुलाकात केवल न्याय की मांग को लेकर थी, न कि किसी राजनीतिक समझौते के लिए।

काराकाट की सियासत में नई हलचल

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से काराकाट की सियासत में नया मोड़ आ गया है। यहां मुकाबला महागठबंधन के CPI (ML) उम्मीदवार अरुण सिंह, एनडीए के जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह और जन सुराज के योगेंद्र सिंह के बीच माना जा रहा था। अब ज्योति सिंह की एंट्री ने इस सीट को और दिलचस्प बना दिया है।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading