गिरिराज सिंह ने आदित्य चौपाल हत्या को ‘जिहादी घटना’ करार दिया, सख्त कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम निवासी शिव कुमार चौपाल के पुत्र आदित्य चौपाल की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में इस घटना को ‘जिहादी मानसिकता से प्रेरित’ बताते हुए सवाल खड़े किए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गिरिराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “दिवाली से पहले बेरहमी से बुझा दिया गया एक दलित परिवार का चिराग! आदित्य चौपाल की नृशंस हत्या सामाजिक सौहार्द पर हमला है। पिपरौलिया निवासी मोहम्मद फैय्याज और उसके साथियों में ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई? इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।”

उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को तोड़ने की कोशिश हैं और सरकार को इस पर कठोर रुख अपनाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पोस्ट को लेकर राज्य और केंद्र स्तर पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। गिरिराज सिंह की मांग है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Sumit ZaaDav

    Hi, myself Sumit ZaaDav from vob. I love updating Web news, creating news reels and video. I have four years experience of digital media.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…