भागलपुर : पुरैनी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी के दौरान यात्री ट्रेन से गिरा, युवक की मौत

भागलपुर/जगदीशपुर, 12 अक्टूबर 2025:पुरैनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात एक मोबाइल झपटमारी की घटना में एक युवक ट्रेन से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका के रजौन स्थित राजावर के छोटू साह का पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस और जीआरपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम के लिए शव रात करीब 1 बजे भागलपुर ले जाया गया।

पुलिस जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे युवक भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। पुरैनी स्टेशन के पास जैसे ही गाड़ी खुली और थोड़ी रफ्तार बढ़ी, तभी नीचे से एक बदमाश ने युवक के हाथ से मोबाइल झपट लिया।

युवक ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

जगदीशपुर पुलिस ने बताया कि मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का है और हमलोग घटनास्थल पर विस्तार से जांच कर रहे हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि आरोपी का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। “जो भी आरोपी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…