बेलहर विधायक मनोज यादव ने बांका सांसद गिरिधारी यादव पर साधा निशाना, कहा – पिता-पुत्र की राजनीति जनता को भ्रमित कर रही

बेलहर/बांका, 12 अक्टूबर 2025:बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी ही पार्टी के बांका सांसद गिरिधारी यादव पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सांसद पुत्र के राजद प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा स्पष्ट रूप से दिखाती है कि पिता-पुत्र की राजनीति केवल सत्ता और स्वार्थ पर टिकी हुई है।

विधायक मनोज यादव ने कहा, “अगर सांसद में थोड़ी भी नैतिकता और राजनीतिक समझ बची होती, तो उन्हें खुद इस्तीफा देकर मैदान में उतरना चाहिए था। पिता एनडीए में सांसद हैं और बेटा राजद से चुनाव लड़ेगा, क्या यह जनता को भ्रमित करने का खेल नहीं है?”

मनोज यादव ने आगे कहा कि बांका जिले को पिछले तीस वर्षों में जिस तरह लूटा गया, उसकी सच्चाई अब बेलहर की जनता देख रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “बेलहर के मतदाता किसी भी कीमत पर दोहरी राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों पर जदयू ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।”

सांसद गिरिधारी यादव का पलटवार

इधर, बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने विधायक मनोज यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “जो व्यक्ति नीतीश कुमार की सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा था और एमएलसी चुनाव में जदयू उम्मीदवार के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाता है, उसे नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।”

सांसद ने कहा कि विधायक स्वंय पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी कार्य कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें इस प्रकार के आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…