मुकेश सहनी की डिप्टी CM दावेदारी पर नाराज कांग्रेस, तेजस्वी यादव ने दिल्ली रवाना होना टाल दिया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में उठापटक जारी है। चुनावी तारीखों के एलान के बावजूद कोई भी गठबंधन सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं ले पाया है।

एनडीए में जहां जीतनराम मांझी और चिराग पासवान के कारण पेच फंसा हुआ है, वहीं महागठबंधन में मुकेश सहनी को लेकर खींचतान चल रही है।


कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने RJD को दिया कड़ा संदेश

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व मुकेश सहनी के व्यवहार से नाराज है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने आलाकमान से यह कड़ी आपत्ति जताई है कि सहनी का महागठबंधन में रोल स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस ने RJD को स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव से पहले न तो कोई मुख्यमंत्री फेस घोषित किया जाएगा और न ही कोई डिप्टी CM का चेहरा तय किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि सहनी के डिप्टी CM पद की मांग गठबंधन में असंतुलन पैदा कर सकती है।


तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की बैठक

RJD सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच लगभग 2 घंटे की बैठक हुई। यह बैठक 1 पोलो रोड स्थित तेजस्वी के सरकारी आवास में हुई, जहां दोनों ने बंद कमरे में बातचीत की। बैठक में तेजस्वी ने सहनी को समझाया कि मीडिया में डिप्टी CM पद की दावेदारी पर बोलने से बचें।


दिल्ली यात्रा स्थगित

बैठक के बाद, तेजस्वी यादव की शनिवार शाम 4:30 की फ्लाइट से दिल्ली जाने की यात्रा स्थगित कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम महागठबंधन में कांग्रेस की नाराजगी को देखते हुए उठाया गया है।


महागठबंधन में सीट शेयरिंग की पेचीदगियां

मुकेश सहनी लगातार मीडिया में डिप्टी सीएम पद की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस की नाराजगी और RJD के दबाव के बीच, महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग और पदों के फॉर्मूले पर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है। विश्लेषकों का मानना है कि सहनी की भूमिका और कांग्रेस का रुख गठबंधन के समीकरण को प्रभावित कर सकता है, और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक परिणाम दिखाई देंगे।


 

ये भी पढ़े..

असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

Share Add as a preferred…

बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

Share Add as a preferred…