राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल रंग लाई, संविदाकर्मियों की वापसी तेज़

पटना। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद, बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने लगे हैं। विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में लगभग सभी कर्मी ड्यूटी पर वापस आ जाएंगे।

2800 से ज्यादा आवेदन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पटना मुख्यालय की ओर से निर्धारित ई-मेल आईडी [email protected] पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति भी मिल चुकी है, जबकि शेष पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पटना कार्यालय में भीड़

पटना स्थित विभागीय कार्यालय में भी संविदाकर्मियों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। बड़ी संख्या में बर्खास्तकर्मी खुद उपस्थित होकर अपील दाखिल कर रहे हैं।

लगातार बढ़ रही संख्या

शुरुआत में सिर्फ 54 कर्मियों ने वापसी की थी। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है। विभाग का कहना है कि अब तक 3321 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

विभाग का बयान

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से संविदाकर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शेष बचे कर्मचारी भी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पहुंचा मानवाधिकार आयोग, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 4 घंटे बाद मिला लापता मरीज, परिजनों ने ली राहत की सांस

    Share Add as a preferred…