जन्मदिन विशेष: अमित शाह ने सुनाया पीएम मोदी से जुड़ा किस्सा, बोले- “बिना बोले बहुत कुछ सिखा दिया”

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर पूरे देश में भाजपा की ओर से सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी से जुड़े कई किस्से पहले से ही मशहूर हैं, लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे जुड़ा एक अनोखा किस्सा साझा किया है।

ढाबे पर रुका काफिला

अमित शाह ने “मोदी स्टोरी” के जरिए बताया कि एक बार वे अहमदाबाद से राजकोट जा रहे थे। रात के करीब 8.30 बजे थे। आमतौर पर मोदीजी कार्यकर्ताओं के घर पर भोजन करते थे। लेकिन अचानक उन्होंने सूर्यनगर स्थित एक कार्यकर्ता के ढाबे पर काफिला रुकवा दिया।

अमित शाह बताते हैं – “मैं मन ही मन सोचने लगा कि अच्छा हुआ, मोदीजी को भूख लगी है तो हमें भी भरपेट खाना मिल जाएगा। मैंने देखा कि उन्होंने सिर्फ कुछ फल और वेफर्स खाए, जबकि मैंने पेट भरकर खा लिया।”

साथी कार्यकर्ता के लिए रुकी गाड़ियां

शाह ने आगे कहा कि उस वक्त उन्हें आश्चर्य हुआ कि मोदीजी ने खुद तो खाना खाया ही नहीं। बाद में समझ आया कि यह रुकने का फैसला खुद के लिए नहीं, बल्कि साथी कार्यकर्ता के लिए किया गया था।

बिना बोले सिखा दिया सबक

गृह मंत्री ने कहा – “इस घटना से मैंने सीखा कि कार्यकर्ता का ख्याल कैसे रखना चाहिए। बोले बिना ही मोदीजी ने जीवन में ढेर सारी बातें सिखा दीं।”

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…