दरभंगा: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर ठगी का केस दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

दरभंगा, 16 सितंबर 2025।राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के चार बड़े नेताओं पर ठगी का मामला दर्ज कराया गया। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि “माई बहिन योजना” के नाम पर उनसे और अन्य महिलाओं से 200 रुपये लेकर आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी ली गई।

FIR में किन नेताओं के नाम?

  • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता
  • संजय यादव, राज्यसभा सांसद
  • ऋषि मिश्रा, पूर्व विधायक और राजद नेता
  • मस्कुर अहमद उस्मानी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी

महिला ने क्या कहा?

सिंहवाड़ा नगर पंचायत वार्ड 7 की निवासी गुड़िया देवी ने थाने में दिए आवेदन में लिखा—
“कुछ लोग हमारे दरवाजे पर आए और माई बहिन योजना का फॉर्म भरने को कहा। उन्होंने बताया कि इस योजना में हर महिला को बैंक खाते में 2500 रुपये हर महीने मिलेंगे। इसके लिए 200 रुपये, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर जमा करना होगा। हमने पैसे और कागजात दे दिए। बाद में पति ने बताया कि यह सब ठगी है।”

गुड़िया देवी का आरोप है कि यह काम राजद और महागठबंधन के बड़े नेताओं के नाम पर किया जा रहा है।

20250916 143030

पुलिस की कार्रवाई

सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया—
“शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच चल रही है। आरोपों की सच्चाई सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि योजना फर्जी है या सही।”

क्या है “माई बहिन योजना”?

राजद ने बिहार चुनाव के मद्देनजर यह योजना घोषित की थी। इसके तहत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। अब इस पर ठगी का आरोप लगने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading