बेगूसराय: हथियार तस्करी की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने 120 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बेगूसराय, 16 सितंबर 2025।बेगूसराय पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 120 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा

नगर थाना को सूचना मिली थी कि गाछी टोला स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शो-रूम के पास एक व्यक्ति हथियार और कारतूस की तस्करी करने की फिराक में है।
पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर थाना और रतनपुर थाना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार शख्स की पहचान इस प्रकार हुई—

  • नाम: अशोक ताँती
  • उम्र: करीब 55 वर्ष
  • पिता: स्व. जगदेव ताँती
  • निवासी: पंचवीर, थाना- साहेबपुरकमाल, जिला- बेगूसराय

बरामद सामान

  • 120 जिंदा कारतूस
  • 1 मोबाइल फोन

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या-389/25, दिनांक-14.09.25 दर्ज किया गया है। इस मामले में धारा-25 (1-बी) ए/26/30 आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    अमडंडा थाना वायरल वीडियो मामला: संदिग्ध युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, SSP ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…