सिवान: शराब से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 20 लाख की शराब लूटकर ले गए लोग; वीडियो वायरल

सिवान।बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करों के हौसले लगातार बेखौफ दिख रहे हैं। सिवान जिले के जमसिकरी गांव के पास रविवार देर रात शराब से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन गाड़ी और चालक की मदद करने के बजाय लोगों ने शराब की बोतलों की लूट मचा दी।

चंद मिनटों में साफ हो गई खेप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी के पलटते ही दर्जनों लोग बोतलें उठाने लगे। किसी ने शीशा तोड़कर गाड़ी से बोतलें निकालीं तो कोई बैग भरकर शराब ले भागा। देखते ही देखते गाड़ी में रखी करीब 20 लाख रुपये से अधिक की शराब चंद मिनटों में साफ हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण गड्ढे में उतरे नजर आ रहे हैं और गाड़ी से शराब की बोतलें निकालकर साथी को पकड़ा रहे हैं। एक ग्रामीण बोला—
“इस रास्ते से जो भी गुजर रहा था, वो पानी के गड्ढे में कूदकर शराब की दो बोतल हाथ में लेकर जा रहा था। शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी खेप की तस्करी होना सरकार की नीति पर सवाल उठाता है।”

चालक फरार, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी से शराब पूरी तरह गायब हो चुकी थी।

अशोक दास, मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया—
“गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”

शराबबंदी पर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी अप्रैल 2016 से लागू है। बावजूद इसके, लगातार शराब की तस्करी, बिक्री और सेवन के मामले सामने आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बांका: जमीन विवाद में बेटे–बहू की दरिंदगी, 55 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई — दोनों हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    भागलपुर: रहस्यमय परिस्थितियों में महिला लापता, परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading