बिहार के गांवों में तराशे जा रहे हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

पटना, 23 अगस्त।बिहार सरकार ने राज्यभर में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत तक खेल क्लबों के गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है, वहीं प्रखंड स्तर पर आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण भी तेज़ी से चल रहा है।

पंचायतों और नगर पंचायतों में खेल क्लब

खेल विभाग के अनुसार राज्य के कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से 7467 ग्राम पंचायतों में खेल क्लबों के गठन हेतु चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। शेष 586 पंचायतों में भी जल्द ही चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।
इसी प्रकार, 154 नगर पंचायतों में से 140 नगर पंचायतों में खेल क्लबों का गठन हो चुका है। शेष 14 नगर पंचायतों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

ग्रामीण स्टेडियमों में सुविधाएं

राज्य के हर ग्रामीण स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षक भी तैनात किए जा रहे हैं। इन स्टेडियमों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी समेत कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खेल गतिविधियों में 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है।

आउटडोर स्टेडियम निर्माण की स्थिति

खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र की अध्यक्षता में हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य के 534 प्रखंडों में से 257 प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

  • 46 प्रखंडों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • 29 प्रखंडों में अभी काम शुरू नहीं हो सका है।
  • 10 प्रखंड स्तरीय स्टेडियम अधूरे हैं।

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम को निर्देश दिया है कि शेष प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू और पूरा कराया जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…