Screenshot 2025 08 23 20 07 14 738 com.whatsapp edit

किशनगंज, 23 अगस्त 2025।बिहार पुलिस की साइबर अपराध और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। किशनगंज जिले के गर्वनडांगा थाना क्षेत्र में फर्जी निवास और अन्य प्रमाण पत्र बनाने वाले अंतरजिला गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

पहली गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस छापेमारी में आरोपी अजय कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में उपकरण और नकदी बरामद हुई:

  • 02 डेस्कटॉप, 01 लैपटॉप, 01 प्रिंटर, 01 लैमिनेशन मशीन
  • 06 मोबाइल फोन
  • ₹39,602 नकद (भारतीय मुद्रा) और 150 नेपाली रुपए
  • 01 पेन ड्राइव एवं 01 फिंगरप्रिंट स्कैनर

नेटवर्क का खुलासा

तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी राजन कुमार नाम से लिंक बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें ऑनलाइन बेचने का नेटवर्क चला रहा था। जांच में यह भी पाया गया कि विभिन्न बैंकों के खातों में ₹26,47,685 (छब्बीस लाख सैंतालीस हज़ार छह सौ पचासी रुपए) का लेन-देन हुआ है।

दूसरी गिरफ्तारी और बरामदगी

इसी कड़ी में किशनगंज पुलिस ने राजन कुमार को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से आधुनिक उपकरण और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए:

  • Paytm QR Code Scanner, 2 TB Hard Disk, Biometric Fingerprint Scanner, Wireless Charger
  • Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15 Plus, IQOO Neo7 (सभी सिम सहित)
  • Axis, HDFC, SBI और Central Bank के खाते, चेकबुक/पासबुक व डेबिट कार्ड
  • बड़ी संख्या में SIM Packets

पुलिस की कार्रवाई जारी

किशनगंज पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। गिरोह के बड़े तार जुड़ने की संभावना है और जांच जारी है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें