रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: समस्तीपुर मंडल में 28 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों की होगी बहाली

समस्तीपुर। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे मैट्रिक पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पूर्व-मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने समस्तीपुर समेत मंडल के 28 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बहाली से न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यात्रियों को टिकट खरीदने में भी सुविधा होगी।

रेलवे की इस पहल के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अपने-अपने स्टेशन पर सामान्य टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने का अधिकार दिया जाएगा। इन्हें रेलवे द्वारा अधिकृत किया जाएगा और तीन साल की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यदि उनका कार्य संतोषजनक पाया गया, तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

20 अगस्त तक करें आवेदन

यह नियुक्ति पूर्णत: कमीशन आधारित होगी। हर यात्री टिकट पर 2 रुपये, और मासिक सीजन टिकट पर 5 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 20 अगस्त तक आवेदन जमा करना होगा।

इन स्टेशनों पर होगी नियुक्ति

रेलवे द्वारा जिन स्टेशनों पर बुकिंग एजेंटों की बहाली की जाएगी, उनमें शामिल हैं:

  • समस्तीपुर
  • दरभंगा
  • सहरसा
  • रक्सौल
  • मधुबनी
  • बेतिया
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल
  • झंझारपुर
  • बापूधाम मोतिहारी
  • जयनगर
  • सुगौली
  • बैरगनिया
  • लहरिया सराय
  • नरकटियागंज
  • बनमनखी
  • सकरी
  • पूर्णिया कोर्ट
  • मोतीपुर
  • चकिया
  • मधेपुरा
  • हसनपुर रोड
  • मुरलीगंज
  • जनकपुर रोड
  • रुसेरा घाट
  • सिमरी बख्तियारपुर
  • हरनगर

 

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…