टेम्पो चालक की पत्नी से मारपीट, महिला ने दर्ज कराया बयान

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा निवासी महिला लूसी कुमारी ने मारपीट की घटना को लेकर मायागंज ओपी में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है

महिला ने अपने बयान में बताया कि उनके पति रोजाना की तरह टेम्पो चला कर लौटे और उसे सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान कुछ आरोपी मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। लूसी कुमारी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *