श्रावणी मेला 2025 : सुल्तानगंज में कांवरियों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय, यहां करें वाहन पार्क

सुल्तानगंज (भागलपुर): श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुल्तानगंज प्रशासन ने वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। जाम से बचाव और श्रद्धालुओं को सुगम मार्ग देने के उद्देश्य से चार प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं।

🔹 मुंगेर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए – मसदी बगीचा
🔹 भागलपुर की ओर से जाने वाले बड़े वाहनों के लिए – तिलकपुर
🔹 छोटे वाहनों के लिए – प्रखंड परिसर
🔹 असरगंज की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए – फोर लेन किनारे पार्किंग

प्रशासन की अपील: श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आपात स्थिति में कोई दिक्कत न हो।


  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *