भागलपुर स्टेशन का एसी वेटिंग हॉल और एक्ज़ीक्यूटिव लाउंज अब निजी हाथों में, यात्रियों को देना होगा शुल्क

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित दो एसी वेटिंग हॉल और एक एक्जीक्यूटिव लाउंज को अब निजी एजेंसी के हवाले कर दिया गया है। इन सभी सुविधाओं का संचालन अब कोलकाता की एजेंसी सुभाष झा के द्वारा किया जाएगा जिसे रेलवे ने पांच वर्षों के लिए ठेका दिया है।

रेलवे के इस निर्णय के बाद अब जो भी यात्री इन वेटिंग हॉल या लाउंज में बैठना चाहेंगे, उन्हें चार्ज देना अनिवार्य होगा। पहले यह सुविधा मुफ्त या नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध थी, लेकिन अब पूरी व्यवस्था निजी एजेंसी द्वारा नियंत्रित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और वेटिंग एरिया के प्रबंधन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से लिया गया है। एजेंसी द्वारा वेटिंग हॉल की सफाई, रख-रखाव, कॉमन सुविधाएं और बैठने की व्यवस्था को उन्नत किया जाएगा।

हालांकि कुछ यात्रियों ने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है और कहा कि यह सुविधा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए थी।


अब यात्रियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:

  • एसी वेटिंग हॉल और लाउंज का प्रयोग नि:शुल्क नहीं होगा।
  • उपयोग करने से पहले चार्ज देना होगा (प्रति घंटे या प्रति व्यक्ति की दरें जल्द तय होंगी)।
  • महिला यात्रियों के लिए अलग हॉल की सुविधा पूर्ववत बनी रहेगी।
  • सभी कक्षों की देखरेख निजी एजेंसी द्वारा की जाएगी।

 

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *