अखिल भारतीय सूंड़ी वैश्य संगठन के कार्यक्रम में जुटे नेता, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

भागलपुर।सुल्तानगंज प्रखंड के अब्जुगंज पुरानी दुर्गा स्थान के प्रांगण में अखिल भारतीय सूंड़ी वैश्य संगठन के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक प्रतिनिधियों की प्रभावशाली मौजूदगी रही।

मुख्य अतिथि रहे पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के पूर्व उद्योग मंत्री सह मधुबनी विधायक समीर महासेठ शामिल हुए। उनके साथ राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्षा सीमा जायसवाल, पूर्व विधायक फलिंद्र चौधरी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नट बिहारी मंडल और राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव अमित भगत सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का फूल माला पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। संगठन के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

बैठक के दौरान वैश्य समाज के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभी ने समाज में एकता और संगठन की मजबूती का आह्वान किया।

संगठन के कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजद नेता डॉ. प्रणव कुमार, चंद्रशेखर साह, वैश्य महासभा के सदस्य शंभु साह, मनीष कुमार सहित संगठन के कई सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान वैश्य समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित कर सत्ता में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *