विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय संचार ब्यूरो ने प्लास्टिक प्रदूषण पर आयोजित की परिचर्चा, लिया सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग का संकल्प

पटना, 06 जून 2025।विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा “प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” थीम पर एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता और समाधान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का उद्घाटन दूरदर्शन न्यूज़ बिहार के समाचार प्रमुख सलमान हैदर और सीबीसी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। परिचर्चा का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से लोगों को अवगत कराना और इसके विकल्प — जैसे पत्ते की प्लेट, जूट और कपड़े के थैले को बढ़ावा देना रहा।

संकट गहरा, समाधान सरल — सलमान हैदर

मुख्य अतिथि सलमान हैदर ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट पशुओं के स्वास्थ्य, विशेषकर गायों के लिए घातक बन चुका है। इसके साथ ही, शहरी क्षेत्रों में जल-जमाव और बाढ़ जैसी समस्याओं का कारण भी प्लास्टिक कचरा ही है। उन्होंने कहा — “संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल है। हमें अपनी आदतें बदलनी होंगी।”

प्लास्टिक के सामाजिक और जैविक दुष्प्रभावों पर प्रस्तुति

सीबीसी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने प्लास्टिक के इतिहास से वर्तमान तक की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने प्लास्टिक के सामाजिक, पर्यावरणीय और जैविक दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रभावी प्रयासों का उल्लेख किया, जहाँ कानून, जनसहभागिता और तकनीकी नवाचार से प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण पाया गया है।

‘पॉसिबिलिज्म’ की अवधारणा पर ज़ोर

पीआईबी पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने व्यवहार परिवर्तन और वैश्विक मंचों पर हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने UNEP, UNFCCC और COP-15 (पेरिस संधि) का ज़िक्र करते हुए कहा कि “पॉसिबिलिज्म” (संभावनावाद) के जरिये मानवीय क्रियाएं पर्यावरण को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती हैं।

स्थानीय समाधानों और जनभागीदारी की जरूरत

दूरदर्शन न्यूज़ पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय स्तर पर व्यवहार परिवर्तन और अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की।

सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प

परिचर्चा के अंत में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया।

ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ीं इकाइयाँ

कार्यक्रम का संचालन अमरेन्द्र कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सीबीसी बिहार क्षेत्र के अन्य क्षेत्रीय कार्यालय ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *