“बियाह कब हुआ आपका?” तेजस्वी यादव के सवाल पर खान सर का जवाब – “जैसे आप किए वैसे ही हम किए”

पटना। मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 2 जून को पटना के सगुना मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में उनके निकाह के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग और राजनेता शामिल हुए। इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे और उन्होंने खान सर को शादी की बधाई दी।

स्टेज पर हुआ मजेदार संवाद

जब तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे तो उन्होंने मुस्कराते हुए खान सर से पूछा,

“बियाह कब हुआ आपका?”

इस पर खान सर ने हँसते हुए जवाब दिया:

“अभी जो इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था, उसी वक्त हम निकाह किए। मॉडल आप ही का था सर – चुपचाप करके बाद में बताना है। 12-13 लोग ही परिवार के लोग थे, सर जैसे आप किए ना, वैसे ही हम किए हैं। हम सोचे किसका कॉपी करें, तो हम आप ही का कॉपी कर लिए।”

खान सर की यह बात सुनकर तेजस्वी यादव समेत वहां मौजूद सभी मेहमान हँस पड़े।

पत्नी संग पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए खान सर

रिसेप्शन के दौरान खान सर पहली बार अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। लाल जोड़े में सजी उनकी दुल्हनिया घूंघट में थीं। स्टेज पर खान सर पत्नी का हाथ थामे पहुंचे और सभी मेहमानों का मुस्कुराकर अभिवादन किया।

शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी हुए शामिल

इस भव्य रिसेप्शन में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ, कई अन्य अधिकारी, शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां और खान सर के करीबी दोस्त शामिल हुए। सभी ने उन्हें नवविवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

6 जून को छात्रों के लिए भोज का आयोजन

खान सर ने बताया कि 2 जून को परिवार और खास मेहमानों के लिए रिसेप्शन आयोजित किया गया है, जबकि 6 जून को उनके कोचिंग संस्थान ‘खान GS रिसर्च सेंटर’ के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष भोज रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये बच्चे उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं और इस खुशी के मौके पर वह अपने छात्रों को भी शामिल करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

खान सर की शादी और रिसेप्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देशभर के छात्र और उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि खान सर का यूट्यूब चैनल और उनका कोचिंग संस्थान छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए कराते हैं।

निकाह का खुलासा क्लास में ही किया था

खान सर ने अपने निकाह की जानकारी सबसे पहले एक क्लास के दौरान ही दी थी, जब वे बच्चों को पढ़ा रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था और उसी दौरान उन्होंने “एएस खान” नामक लड़की से शादी कर ली।

  • ये भी पढ़े..

    पटना के ट्रैफिक को मिलेगी नई रफ्तार, मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज; दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मेदांता हॉस्पिटल सील, जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *