मुजफ्फरपुर पुलिस का ऐलान: उपद्रवियों की पहचान बताने पर मिलेगा 10 हजार रुपये इनाम

मुजफ्फरपुर: प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपित उपद्रवियों की पहचान के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोषणा की है कि प्रकाशित तस्वीरों में दिख रहे किसी भी संदिग्ध/उपद्रवी की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सीसीटीवी और सोशल मीडिया फुटेज से हो रही पहचान

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की शाम समाहरणालय परिसर और जिले के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं की जांच सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही हैं, ताकि उनकी पहचान कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा सके।

हेल्पलाइन पर दें सूचना

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सार्वजनिक की गई तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो उसकी सूचना पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन या संपर्क नंबर पर उपलब्ध कराएं। इससे आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना (हर्जाना) की राशि भी वसूल की जाएगी।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष ने सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431896700 जारी किया है।

(यह समाचार वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…

    भोजपुरी अभिनेत्री की शिकायत के बाद खेसारी लाल यादव के खिलाफ FIR, 11 वर्षीय बेटी की AI तस्वीरों को लेकर विवाद

    Share Add as a preferred…