सदर अस्पताल को मिला नया गायनी वार्ड, अब नए भवन में होंगे प्रसव, शुरू हुआ 60 बेड का एसी इनडोर

भागलपुर। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुराने गायनी वार्ड को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर नए भवन में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया।

अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू ने जानकारी दी कि गायनी वार्ड को पूरी तरह वातानुकूलित (AC) बनाया गया है। इस नए वार्ड में एक विशेष लेबर रूम तैयार किया गया है, जहां एक साथ छह महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा सकेगा। शनिवार से यहां प्रसव सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

नई सुविधाएं:

  • 60 बेड का एसी इनडोर वार्ड, जहां प्रसव के बाद महिलाओं को रखा जाएगा।
  • अत्याधुनिक उपकरणों और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।
  • गर्भधारण से लेकर परिवार नियोजन तक सभी सुविधाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

डॉ. राजू ने बताया कि अब यह एमसीएच यूनिट महिला अस्पताल की तर्ज पर काम करेगी। इससे महिलाओं को गर्भावस्था की जांच, प्रसव, टीकाकरण, और परिवार नियोजन संबंधी सभी सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी।

  • ये भी पढ़े..

    गया में झारखंड से भटककर पहुंचे दो जंगली हाथियों से दहशत, रिहायशी इलाकों में घूम रहे गजराज; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 15 आरोपियों को दबोचा; लग्जरी कार, मोबाइल और बैंक चेक बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *