शहीद संतोष यादव की पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक सौंपा, सम्मान राशि को लेकर परिजनों ने जताई नाराजगी

भागलपुर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए नवगछिया के इस्माईलपुर निवासी शहीद संतोष यादव के परिजनों को सरकार द्वारा अनुग्रह राशि प्रदान की गई।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को शहीद की पत्नी और माता को ₹21 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह कार्यक्रम डीएम कार्यालय में आयोजित किया गया था।

हालांकि, शहीद के परिजनों ने सम्मान राशि की राशि को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। परिजनों का कहना है कि शहीद की कुर्बानी के मुकाबले यह राशि बहुत कम है और सरकार को इसके स्तर पर पुनर्विचार करना चाहिए।

शहीद संतोष यादव की वीरगाथा:

संतोष यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत ने पूरे इलाके को गर्व और शोक से भर दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 15 आरोपियों को दबोचा; लग्जरी कार, मोबाइल और बैंक चेक बरामद

    Share Add as a preferred…

    दरभंगा में 150 साल पुराने जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त; मंदिर में मौजूद सभी श्रद्धालु सुरक्षित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *